लम्बो-पेल्विक कॉम्प्लेक्स की मैनुअल थेरेपी
कोलकाता स्थित राष्ट्रीय गतिशील दिव्यांगजन संस्थान (NILD) के भौतिक चिकित्सा विभाग द्वारा 21 और 22 फरवरी 2026 को “लम्बो-पेल्विक कॉम्प्लेक्स हेतु मैनुअल थेरेपी” विषय पर एक दो दिवसीय व्यावहारिक कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य भौतिक चिकित्सा विशेषज्ञों के बीच ‘लम्बो-पेल्विक डिसफंक्शन’ के सटीक मूल्यांकन एवं उपचार से संबंधित सैद्धांतिक ज्ञान और नैदानिक कौशल को और अधिक सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक डॉ. ललित नारायण द्वारा किया गया।


















