भौतिक चिकित्सा विभागकोलकाता स्थित राष्ट्रीय गतिशील दिव्यांगजन संस्थान का भौतिक चिकित्सा विभाग भारत का एक शीर्ष विभाग है जो अत्याधुनिक चिकित्सीय उपकरण से लैस होने के साथ प्रति वर्ष कई भौतिक चिकित्सीय अनुसंधानमूलक प्रकाशन भी प्रकाशित किया जाता है । भौतिक चिकित्सा भौतिक चिकित्सक का कार्य रोगी की गतिशीलता या कार्यात्मक शिथिलता, विकार, दिव्यांगता, आघात या बीमारी का उपचार और दर्द के निवारण हेतु व्यापक परीक्षण के उपरांत चिकित्सीय सेवाऐं व्यायाम, वैद्युतिक तथा अनुकुलित तापीय प्रवाह,नैदानिक जांच, स्वास्थ्य संवर्धन और अन्य इलेक्ट्रो थेरेप्यूटिक्स
का उपयोग करना है। भौतिक चिकित्सक को स्नातक डिग्री(एनसीएएचपी, भारत का राजपत्र दिनांक 28 मार्च, 2021) की न्यूनतम योग्यता होनी चाहिए जिससे वे स्वतंत्र रूप से या बहु-विषयक टीम के एक भाग के रूप में अनुशीलन कर सकते है । भौतिक चिकित्सक की उपरोक्त सेवाएं लोगों की गतिशीलता, कार्यात्मक क्षमता में अभिवृद्धि करने के साथ उनके जीवन की गुणवत्ता को बनाए रखने में सहायक सिद्ध होती है तथा वे लोगो के जीवन के किसी भी अवस्था में मदद कर सकते है खासकर तब जब उनकी गतिशीलता अथवा कार्यात्मक क्षमता या तो चोट अथवा आघात के कारण,बीमारी के
कारण,अंगों में विकृति अथवा पारिस्थिकीजन्य स्थिति के काऱण दुश्वार हो जाता है।
भौतिक चिकित्सा विभाग
- दो वर्षीय एमपीटी, साढ़े चार वर्षीय बीपीटी पाठ्यक्रम तथा योग्य चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्य एवं पुनर्वास पेशेवरों के लिए अल्पावधि पाठ्यक्रम के संचालन द्वारा पुनर्वास के क्षेत्र में जनशक्ति का विकास करना।
- विभाग में आने वाले रोगियों के लिए भौतिक चिकित्सा उपचार का मूल्यांकन, आकलन, योजना और क्रियान्वयन करना।
- दिव्यांगजनों से संबंधित समस्याओं को शिक्षा, प्रशिक्षण, कार्य-समायोजन और अन्य पुनर्वास सेवाएं प्रदान करना।
- अनुसंधान और विकासात्मक गतिविधियां को शुरू करना।
भौतिक चिकित्सा विभाग की कार्यकलाप:
- शैक्षिक कार्यकलाप
- क्लीनिकल सेवाएं
शैक्षिक कार्यकलाप:
दीर्घकालिक पाठ्यक्रम:
- भौतिक चिकित्सा(एमपीटी) (ऑर्थोपेडिक्स और न्यूरोलॉजी) में 2 साल की अवधि का स्नातकोत्तर डिग्री पाठ्यक्रम , जिसमें एमपीटी-ऑर्थोपेडिक्स में 7 और एमपीटी-न्यूरोलॉजी में 03 की धारिता संख्या है। इस पाठ्य क्रम में भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता भौतिक चिकित्सा(बीपीटी) में 50% अंक प्राप्ति है। यह पाठयक्रम पश्चिम बंगाल के वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, कोलकाता, , से संबद्ध है।.
1.भौतिक चिकित्सा (बीपीटी) में स्नातक पाठ्यक्रम 4½ वर्ष की अवधि का है, जिसमें 57 छात्रों की धारिता क्षमता है। यह पाठ्यक्रम पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, कोलकाता, से संबद्ध है। कक्षा व्याख्यानों के अलावा, नैदानिक और व्यावहारिक निदर्शन, नियमित सेमिनार, केस की प्रस्तुतियाँ, जर्नल चर्चाएँ आदि भी बीपीटी छात्रों के लिए आयोजित की जाती हैं, छात्रों के बीपीटी पाठ्यक्रम पूरा करने के उपरांत हमारे देश और विदेशों के विभिन्न अस्पतालों / संस्थानों / पुनर्वास केंद्रों / एनजीओ में सफलतापूर्वक नियुक्त होते है ।
- क्लिनिकल भौतिक चिकित्सा(पीटी) की सेवाएं:
पी.टी. विभाग बर्हिरंग और अंतरंग रोगी विभाग दोनों तरह के रोगियों को सेवाएं प्रदान करता है। रोगियों को विभाग के चिकित्सकों के समक्ष उपचार का मूल्यांकन, आकलन और चिकित्सा हेतु भेजा जाता और वे उपरोक्त कार्यो को कुशलतापूर्वक क्रियान्वित करते हैं। विभागीय नैदानिक बैठकों के माध्यम से जटिल मामलों पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
विभिन्न इकाइयों के माध्यम से निम्नलिखित भौतिक चिकित्सा की सेवाएं उपलब्ध हैंs.
रोगी का मुल्यांकन और आकलन–
इलेक्ट्रोथेरेपी –
विभाग अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है। इलेक्ट्रोथेरेपी यूनिट में निम्नलिखित सेवाएँ प्रदान की जाती हैं: लेजर, माइक्रोवेव डायथर्मी, शॉकवेव थेरेपी, ईएमजी-बायोफीडबैक, अल्ट्रासाउंड, क्रायोथेरेपी, माइक्रोकरंट सहित मल्टी-करंट, एसडब्ल्यूडी और पल्स एसडब्ल्यूडी, इलेक्ट्रिकल उत्तेजना, इंटरफेरेंशियल थेरेपी, टीईएनएस, ट्रैक्शन – लम्बर और सर्वाइकल।
एक्शनोथैरेपी-
अवरक्त विकिरण,पराबैंगनी विकिरण,लजर इत्यादि
हिट छैरेपी –
व्यायाम चिकित्सा –
मैनुअल थेरेपी / रीढ़ और परिधीय जोड़ों की गतिशीलता, मैट व्यायाम, सस्पेंशन थेरेपी श्वास व्यायाम, निरंतर निष्क्रिय गति, संतुलन प्रशिक्षण व्यायाम, ट्रेडमिल प्रशिक्षण, शरीर के वजन के समर्थन के साथ ट्रेडमिल प्रशिक्षण, गतिशील सीढ़ी प्रशिक्षण।
प्रोफ़ाइल चित्र | नाम | पद | ईमेल |
---|---|---|---|
![]() |
प्रवीण कुमार | सहायक आचार्य एवं विभागाध्यक्ष | drpravinkumar[at]gmail[dot]com |
![]() |
सौरभ साह | वरिष्ठ बौतिक चिकित्सक सह प्राध्यापक | sourov[dot]saha[dot]pht[at]gmail[dot]com |
![]() |
विभूति सरकार | निदर्शक(भौ.चि.)एवं प्रभारी प्राध्यापक | sarkarb1[at]gmail[dot]com |
![]() |
दिबेन्दु गाइन | निदर्शक(भौ.चि.) | dibyendugayen65[at]gmail[dot]com |
![]() |
संगीता घोष | भौतिक चिकित्सक | vromor[dot]ghosh1988[at]gmail[dot]com |
![]() |
प्रीति चौधरी | भौतिक चिकित्सक | preeti[dot]230190[at]gmail[dot]com |